Move to Jagran APP

व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: संजय गर्ग

नानौता में देवबंद रोड स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न चरम सीमा पर है। किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 06:46 PM (IST)
व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: संजय गर्ग
व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: संजय गर्ग

जेएनएन, सहारनपुर। नानौता में देवबंद रोड स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न चरम सीमा पर है। किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सपा ने शुरू से ही व्यापारी हित की लड़ाई लड़ने का कार्य किया है। कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं लोगों की आमदनी निरंतर घट रही है। उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं जिससे प्रदेश में फिर से विकास की लहर आए और सभी वर्गों को जाति धर्म का भेद किए बिना एक साथ विकास की मुख्यधारा में लाया जा सके।

व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा व जिला महासचिव अनुज गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि सपा ने सभी वर्गों के लोगों को सम्मान देने का कार्य किया। पार्टी के मिशन 2022 की सफलता के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने काम का है। इस अवसर पर व्यापार सभा के गंगोह विधानसभा अध्यक्ष अरविद अग्रवाल द्वारा सपा व्यापार सभा की 30 सदस्य कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें। बालकिशन सिघल महासचिव, विपिन सिघल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ईश्वर दयाल कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारणी में पांच उपाध्यक्ष 11 सचिव तथा 10 सदस्य बनाए गए। कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस अवसर पर प्रधान बिलाल चौधरी, पूर्व प्रधान विश्वास राणा, मुकर्रम राव,नबी अख्तर, अनुज यादव, नाथूराम यादव, मुकेश कुमार, सुमित चौधरी, दीपक मित्तल,प्रवीण गर्ग, राजेश सैनी, नौशाद कुरेशी,विनोद पांचाल, नसीम, आसिफ, अली हसन,नदीम, कुशल पाल,अरुण वर्मा,प्रमोद सैनी व राजेश सैनी आदि उपस्थित रहे। बिजली कटौती को लेकर भाकियू ने दी चेतावनी

गंगोह। भाकियू की नगर इकाई ने बिगड़ती बिजली आपूर्ति व कनेक्शन काटने को लेकर विभाग को घेरा है। कहा कि अधिकारी अपने में शीघ्र ही सुधार कर ले अन्यथा कार्यकर्ता उन्हें सुधार देंगे।

मोहल्ला गुलाम औलिया में आयोजित बैठक में बोलते हुए भाकियू के नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी ने कहा कि शासन-प्रशासन किसानों का लगातार उत्पीडऩ कर रहा है। बिजली विभाग लगातार बेलगाम होता जा रहा है। विभाग के अधिकारी चेकिग के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीडऩ कर रहे हैं। लगातार विभाग कनेक्शन काट रहा है जिन्हें बंद करना पड़ेगा। नगर व क्षेत्र मे बिजली के जर्जर खंभे व तार रोज टूट रहे हैं जिनकी जानकारी होने के बावजूद खबर नहीं ली जाती। इन खंभे व तारों को अति शीघ्र बदला जाए। नगर में बिजली आपूर्ति के 18 घंटे रोज के आदेश हैं लेकिन काफी समय से कटौती कर आपूर्ति कम दी जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए है। वह शीघ्र अपना रवैया बदल ले अन्यथा कार्यकर्ता उन्हें ऐसा सबक सिखाएंगे के वह सोना भी भूल जाएंगे। बैठक में अनेक किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.