पंजाबी गौरव सम्मान से विभूषित
सहारनपुर : सामाजिक संस्थान पंजाबी एकता समिति ने आयोजित समारोह में समिति के दो सदस्यों को सप
सहारनपुर : सामाजिक संस्थान पंजाबी एकता समिति ने आयोजित समारोह में समिति के दो सदस्यों को सपा व भाजपा में पदाधिकारी बनाए जाने पर पंजाबी गौरव सम्मान से विभूषित किया।
कोर्ट रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित समारोह में समिति अध्यक्ष एमपी ¨सह चावला ने बताया कि संस्था से जुड़े गुलशन कपूर को समाजवादी पार्टी का महानगर मंत्री तथा चंद्रशेखर ठकराल को भाजपा में व्यापार प्रकोष्ठ का महानगर संयोजक बनाया गया है, जो संस्था के लिए गर्व की बात है। उन्होंने दोनों को पंजाबी गौरव सम्मान से विभूषित किया। महामंत्री राजीव फुटेला ने कहा अब समाज की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो सकेगा। मौके पर चेयरमैन डा.केके खन्ना, विवेक चावला, नवनीत अरोड़ा, अनिल गिल्होत्रा, बोबी अनेजा, सन्नी परुथी आदि मौजूद रहे।