गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना, भंडारे में प्रसाद बांटा
श्री गोवर्धन पर्व पर भगवान गिरीराज महाराज की पवित्र मूर्ति बनाकर अबीर-गुलाल व चंदन से भव्य श्रृंगार किया गया। 56 भोग अर्पण कर भगवान गोवर्धनधारी की आरती उतारी गई।
सहारनपुर जेएनएन। श्री गोवर्धन पर्व पर भगवान गिरीराज महाराज की पवित्र मूर्ति बनाकर अबीर-गुलाल व चंदन से भव्य श्रृंगार किया गया। 56 भोग अर्पण कर भगवान गोवर्धनधारी की आरती उतारी गई। मंदिरों में हुए भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कढ़ी, चावल, सब्जी व हलवे का प्रसाद ग्रहण किया।
सोमवार को राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में गोवर्धन पर्व मनाया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने भगवान गिरीराज महाराज का भव्य श्रृंगार कर विधिविधान से पूजा-अर्चना कराकर आरती उतारी। प्रवचनों की अमृत वर्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इंद्र के अहंकार का मर्दन करने हेतु भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन भगवान की पूजा कराई। स्वयं राधा संग सभी को प्रत्यक्ष दर्शन देकर भोग स्वीकार कर सभी का कल्याण किया। उन्होंने कहा कि जीव को अहंकार का त्याग कर समर्पित भाव से श्री हरि भगवान की शरण में समर्पित रहना चाहिए। इस मौके पर मंदिर में हुए भंडारे में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, नरेश चंदेल, राजेंद्र धीमान, रविद्र चौधरी, अश्वनी कांबोज, रमेश शर्मा, वर्षा, किरण, बबली, बाला, कमला, सविता, सुचेता, रेखा, रोमा, कविता, मुनेश आदि उपस्थित रहे।
बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम स्थित गौशाला में संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में गोवर्धन भगवान का पूजन आचार्य शुभम कौशिक व आचार्य रजनीश भारद्वाज ने कराया। अतुल जोशी महाराज ने पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि यह प्रकृति रूप में भगवान की पूजा है। गोसेवा से सभी प्रकार के कष्टों और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। बाद में अन्नकूट भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पीयूष गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, नेतराम शर्मा, विनीत शर्मा, राम प्रसाद शुक्ला, तपेश्वर दत्त, अनिल सैनी, प्रमोद माहेश्वरी, चंद्र प्रकाश शर्मा, विनोद, राम प्रताप, अनुराधा शर्मा, मोना जैन, कुशल, उषा शर्मा आदि उपस्थित रहे।