Move to Jagran APP

पीएम की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के महानगर अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ महानगर टीम की घोषणा की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 10:57 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:32 AM (IST)
पीएम की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
पीएम की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

सहारनपुर, जेएनएन। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के महानगर अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ महानगर टीम की घोषणा की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। पुल खुमरान रामेश्वर मंदिर रोड स्थित एक होटल पर आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी नीरज माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने टीम की घोषणा की। इस मौके पर पीएम की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित गगनेजा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पार्षद ज्योति गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा चोपड़ा मौजूद रहे। कार्यकारिणी में अमन शर्मा, अंतरिक्ष अरोड़ा, सुमित जैन को महामंत्री, सन्नी अरोड़ा, सिद्धषि राठी, नीरज जैन, संजय मित्तल, राजीव अग्रवाल, नवीन गुप्ता, अंकुर शर्मा, रेनू सैनी, आकाश अग्रवाल, भरत कोहली को उपाध्यक्ष बनाया गया। मीडिया प्रभारी विवेक गोयल को बनाया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.