बच्चों के हाथ में औजार नही किताबें दो: मौर्य
उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने कहा कि बचों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को यह प्रयास करना चाहिए कि बचों के हाथ में औजार नहीं किताबें दी जाएं तभी हमारा देश संवरेगा।
सहारनपुर, जेएनएन। उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को यह प्रयास करना चाहिए कि बच्चों के हाथ में औजार नहीं किताबें दी जाएं, तभी हमारा देश संवरेगा।
मंगलवार को लेबर कालोनी स्थित श्रम कार्यालय पर चाइल्डलाइन दोस्ती सप्ताह के समापन पर सुरक्षा बंधन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त ने कहा कि यदि अभिभावक भी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएंगे तो बच्चों का भविष्य अच्छा होगा। बच्चे पढ़ेगे तभी समाज आगे बढ़ेगा। चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर मंसूर हुसैन ने कहा कि बाल यौन शोषण एक वैश्विक समस्या है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी एनके चौधरी, केपी सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी, कृष्ण अवतार, उपेंद्र अवस्थी, मुनेश शर्मा, विमलावती, लता, सन्नीपाल, दानिश, प्रमोद शर्मा, रोहित, अमानउल्लाह मौजूद रहे। मतदान का प्रशिक्षण कल
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 26 नवम्बर सुबह 11 बजे से गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने दी। चीनी मिलों के ओवरलोड काटे जाने से किसान परेशान
संवाद सूत्र जड़ौदापांडा: क्षेत्र के किसान गन्ना पर्ची न आने व चीनी मिलों द्वारा ओवरलोड काटे जाने से परेशान हैं। क्षेत्र के किसानो ने चीनी मिलों से गन्ना पर्ची भिजवाने की मांग की है।
क्षेत्र के किसान काला त्यागी,नवीन त्यागी, पवन त्यागी, दिनेश जुल्फी, महेश, राजिन्द्र फौजी, संदीप, संजू त्यागी, उमेश, सुशील कुमार, जयप्रकाश त्यागी, दिनेश त्यागी आदि का कहना है कि तीन दिनों से नानौता चीनी मिल द्वारा गन्ना पर्ची नहीं भेजी जा रही है, जिसके चलते क्षेत्र के किसान परेशान हैं। बताया गया कि ओवरलोड काटे जाने के कारण भी किसान चितित है। उधर, गेहूं की बुवाई के लिए भी दिसंबर का माह बचा है। क्षेत्र के किसानों ने चीनी मिल से गन्ना पर्ची भिजवाने की मांग की है।