Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गणेश प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा

सहारनपुर :गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों के साथ विधि-विधान से श्री गणेश क

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 11:34 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:34 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गणेश प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गणेश प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा

सहारनपुर :गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों के साथ विधि-विधान से श्री गणेश की प्राण प्रतिष्ठा की गई। कई स्थानों पर बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल कर भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।

loksabha election banner

गुरुवार को बाजार रामानंदी स्थित श्री महेश मंदिर में श्री महाराष्ट्र गणेश उत्सव मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूजन पं. गणेश द्वारा कराया गया। विधि-विधान से श्री गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रधान राजकुमार खन्ना, रविन्द्र गुप्ता, लालचंद, रामराजीव ¨सघल, प्रेमचंद गुप्ता, विनोद बब्बर, श्रीकांत, शरद कुमार, ¨पटू, धनंजय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। राजविहार स्थित शिव मंदिर में 11 गणेश उत्सव का शुभारंभ जयकारों के बीच किया गया।

पेपर मिल रोड पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा श्रद्धालु अबीर-गुलाल व पुष्पों की वर्षां कर रहे थे। भक्तों ने श्री गणेश जी को तिलक किया। ¨हदी एवं मराठी में आरती की गई। संजय पलसुले व संदीप शर्मा ने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में एसडी शर्मा, अक्षय त्यागी, योगेश शर्मा, पीडी अरोड़ा, विनय स्वामी, रमेश बंसल, संदीप शर्मा, पंकज पाठक, संयोग सेनी, सुनीता बंसल, उत्तरा निगोसकर, सुषमा त्यागी, आशु गर्ग, मधु गुप्ता, आभा बंसल, अंजलि टंडन, आरती सैनी थे।

खलासी लाइन में भी पूरे विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। चकरोता रोड स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में विद्वान पंडितों के सानिध्य में पूजा अर्चना के साथ श्री गणेश प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई।श्री गणपति सेवा समिति कोर्ट रोड द्वारा मंदिर में श्री गणेशोत्सव कार्यक्रम में गणेश वंदना और नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। गणपति पूजन और नारियल अभिषेक पं.तिलक राज पराशर के आर्शीवाद से अनिल कुमार गुप्ता ने किया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से निकाली गई। प्रशासन द्वारा शोभायात्रा को मुख्य मार्गों से निकालने की अनुमति न देने के कारण मंदिर परिसर में ही निकाली गई। आयोजन में मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर उपाध्यक्ष अनित गर्ग, सचिन शर्मा, सुशांत गुप्ता, निखिल गुप्ता, आशीष वशिष्ठ, गौरव दीक्षित, सुनील कुमार, सौरभ कौशिक, अभिषेक पुंडीर, पुष्पलता गुप्ता, पारूल गुप्ता, किरण अग्रवाल, वर्षा पराशर, शिल्पी जैन थे। राघवपुरम कालोनी में विधि-विधान से पं.सुनील शास्त्री द्वारा गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई गई। राजरानी गांधी, पवन गांधी, ¨पकी गांधी, विक्की चावला, वैशाली धीगड़ा, भावना, रवि, मनोज, मुकेश कांबोज, विनय, ऋषिपाल गुप्ता, मीरा वर्मा, चिरंजीलाल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.