Move to Jagran APP

हर्षोल्लास से मनाई मकर संक्रांति, खूब बांटी खिचड़ी

देवबंद में मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन यज्ञ कर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 11:27 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 11:27 PM (IST)
हर्षोल्लास से मनाई मकर संक्रांति, खूब बांटी खिचड़ी
हर्षोल्लास से मनाई मकर संक्रांति, खूब बांटी खिचड़ी

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हवन यज्ञ कर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। चंदेना कोली गांव में आर्य समाज मंदिर की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आचार्य यशपाल सिंह ने लोगों को मकर संक्रांति का महत्व समझाया। इसके अतिरिक्त नगर के अनेक मंदिरों में मकर संक्रांति पर हवन यज्ञ व खिचड़ी प्रसाद का वितरण हुआ।

loksabha election banner

गंगोह : मकर संक्रांति पर कुआंखेड़ा स्थित संगम पर सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। यमुना में कम पानी होने के बाद भी श्रद्धालु वहां पहुंचे। इस बार मकर संक्रांति पर सूर्य देवता पूरी तरह चमक नहीं दे पाए। सुबह सवेरे मौसम खराब रहा, लेकिन उसके बाद दोपहर में धूप-छांव का खेल चलता रहा। मकर संक्रांति के इस अवसर पर श्रद्धालु जनों ने दान-पुण्य भी किया। पर्व पर जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद बनवाकर भगवान को अर्पित कर बांटा गया। कार्यक्रम तीसरे पहर तक चला। पीठ बाजार, कालेज रोड़, पुरानी घास मंडी, सराय पट्टी समेत अनेक स्थानों पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

--------

सी-134,

छुटमलपुर : मकर संक्रांति पर युवा शक्ति अग्रवाल महासभा व लायंस क्लब द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया।

कस्बे के शिव मंदिर में युवा शक्ति अग्रवाल महासभा की अगुवाई में हवन- पूजन कर मकर सक्रांति का पर्व मनाया गया। मंदिर पुरोहित भुवनेश्वर बड़थ्वाल ने बताया कि मकर संक्रांति का महत्व सूर्य के उत्तरायण में हो जाने से है। शीत काल जब समाप्त होने लगता है तब सूर्य मकर रेखा का संक्रमण करते हुए उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होता है। इसे ही उत्तरायण कहा जाता है। दूसरी तरफ लायंस क्लब की स्थानीय शाखा द्वारा भी गांधी चौक, रुड़की रोड व मित्तल क्लिनिक पर खिचड़ी वितरण किया गया, जिसमें लायन डा. दीपक ठक्कर, लायन मुकेश गुप्ता, लायन डा. विनोद मित्तल, लायन नरेश खुराना, नेहरू लाल शर्मा, अमर कान्त व गोरांश आदि मौजूद रहे।

----------

सी-135,

चंदेना में धूमधाम से मना मकर संक्रांति पर्व

तल्हेड़ी बुजुर्ग: आर्य समाज चंदेना के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर के अलावा गांवों में कई स्थानों पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सेवा भारती के राष्ट्रीय सेवा प्रमुख सुधीर जी ने मकर संक्रांति के बारे में विस्तार से बताया। ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र चौधरी, ग्राम प्रधान जोगेंद्र चौधरी,हरपाल सिंह शांत, विनय कुमार, सुनील चौधरी, विजेंदर आदि मौजूद रहे।

सी-136,

नागल: बृहस्पतिवार को कस्बे में व्यापारियों द्वारा मकर सक्रांति पर्व पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डाबर, अजय अग्रवाल,अजब सिंह बिल्ला, हेमंत अरोड़ा, अंकित त्यागी, संजय कश्यप, ओमवीर सिंह पीलू, विजयपाल आर्य, संदीप वर्मा, अनीश डाबर ,मनोज शर्मा, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

अंबेहटा : नगर व ग्रामीण क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने निर्धन व असहाय लोगों को दान किया। दोपहर में खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ी आदि का प्रसाद वितरित किया गया। पंडित रमेश शर्मा ने बताया जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर सक्रांति मनाई जाती है। गांव बलालखेडी, ढायकी, रंढेडी, चकवाली व अलीपुरा आदि से कुछ महिलाएं-पुरुष जोड़े के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिये भी गए।

नानौता : गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गांव कुआंखेड़ा स्थित संगम स्थल पर स्नान कर धर्मलाभ कमाया गया। गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर आसपास के गांवों तथा दूर दराज से पहुंचे देवदत्त कुमार, सतेंद्र चौहान, शालिनी चौहान, संजय कुमार, अरविन्द सिंह, विजय सिंह, नीतीश कुमार, चौहान, बिजेंद्र पुंडीर, कुलदीप चैयरमैन, नरेन्द्र शर्मा, सचिन कुमार, चंद्रकांत पंडित आदि श्रद्धालुओं ने स्नान कर धर्म लाभ कमाया।

चिलकाना : श्री सत्संग मंडल के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर कंकरो वाला मंदिर सुल्तानपुर मे आरती के बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व श्री सत्संग मंडल के संरक्षक पंडित जय नारायण शर्मा ने मकर सक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सत्संग मंडल के अध्यक्ष शिवनंदन शर्मा, गौरव गुप्ता, निशांक जैन, आशु सैनी, नील कमल गुप्ता, मांगेराम धीमान, बीसी राम, अनिल कश्यप, आदेश सैनी, अमरीश त्यागी, बसंत गुप्ता, रवि कालडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.