स्वतंत्रता सेनानी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
छुटमलपुर (सहारनपुर) : स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री व केर
छुटमलपुर (सहारनपुर) : स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री व केरल के राज्यपाल रहे स्वतंत्रता सेनानी स्व. अजित प्रसाद जैन को 42वीं पुण्यतिथि पर समारोह पूर्वक श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। ट्रस्ट की ओर से 51 निर्धन व्यक्तियों को कंबल और दर्जनभर से अधिक शिक्षण संस्थाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। समारोह में उनके अधूरे सपनों को पूरा करने और देश के वीर सपूतों के आदर्शो पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
गुरुवार को सेवा निधि ट्रस्ट द्वारा जैन आश्रम फतेहपुर में आयोजित श्रद्धाजंलि समारोह के मुख्य अतिथि उतराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर एसपी ¨सह ने कहा कि समाज को जाति, धर्म के नाम पर बांटकर देश को कमजोर किया जा रहा है। आज देश के वीर सपूतों के आदर्शो को अपनाने और फिर से आपस में है सब भाई भाई की उसी भावना को जाग्रत करने की जरूत है।
यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम ने लोगों से एकता के सूत्र में बंधने और वीर सपूतों के आदर्शो पर चलने का आह्वान भी किया। स्व. अजित प्रसाद जैन के प्रपौत्र व ट्रस्ट के सचिव डॉ. आनंद जैन एडवोकेट ने कहा कि ट्रस्ट ने कन्या इंटर कॉलेज के लिए छह बीघा भूमि दान दे रखी है। अब क्षेत्र के लोगों को आगे आकर कॉलेज की स्थापना करनी चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश सचिव चौधरी राजसिंह साध, स्वतंत्रता सेनानी संगठन के जिला संयोजक हरीश पंवार, कमल जैन, डीपी पांडेय व केके बंसल आदि ने भी विचार रखे। समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दी। मौके पर चौधरी राजबीर ¨सह, अशोक कुमार, रमेश गर्ग एडवोकट, अंजू सैनी, अनिता शर्मा, राजकुमार मित्तल, हाजी अहसान कुरैशी, हरीश यादव, राजेश पाहुजा, पूर्व प्रधान बुच्चा ¨सह सैनी व मुसर्रत अली आदि मौजूद रहे।