सहारनपुर के चार खिलाड़ी होंगे तकनीकी अधिकारी
लखनऊ में होने वाली सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैड¨मटन प्रतियोगिता में सहारनपुर के चार खिलाड़ियों का चयन तकनीकी अधिकारी के रूप में किया गया है। यह खिलाड़ी प्रतियोगिता में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जिले के लिए गौरव का विषय है।
सहारनपुर: लखनऊ में होने वाली सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैड¨मटन प्रतियोगिता में सहारनपुर के चार खिलाड़ियों का चयन तकनीकी अधिकारी के रूप में किया गया है। यह खिलाड़ी प्रतियोगिता में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जिले के लिए गौरव का विषय है।
जिला बैड¨मटन संघ सचिव डा. संदीप गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर के चारों खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश बैड¨मटन संघ द्वारा करने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व का जिम्मा सौंपा हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कुछ चुनिंदा जिलों के खिलाड़ियों को ही इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। चयनित खिलाड़ियों में मनीष कुमार व अंशुल कुमार को लाइजनिंग आफिसियल तथा नीशू राणा व हार्दिक शर्मा को लाइन जज के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर शेर ¨सह व संदीप गुप्ता ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उप्र बैड¨मटन संघ का आभार जताया तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे ही महत्वपूर्ण कार्यो के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।