Move to Jagran APP

आइआइए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सहारनपुर के चार उद्यमी

उद्यमी संगठन आइआइए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सहारनपुर का दबदबा बढ़ गया है। जनपद के चार उद्यमियों को कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर आसीन किया गया है। साथ ही मंडलीय पदाधिकारी घोषित किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 11:17 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 11:17 PM (IST)
आइआइए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सहारनपुर के चार उद्यमी
आइआइए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सहारनपुर के चार उद्यमी

जागरण संवाददाता, सहारनपुर : उद्यमी संगठन आइआइए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सहारनपुर का दबदबा बढ़ गया है। जनपद के चार उद्यमियों को कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर आसीन किया गया है। साथ ही मंडलीय पदाधिकारी घोषित किया है।

loksabha election banner

आइआइए के प्रताप मार्किट स्थित चैप्टर कार्यालय पर चैप्टर चेयरमैन रविद्र मिगलानी की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए आइआइए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार ने संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संजीव अरोड़ा व आरके धवन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कृष्ण राजीव सिघल व संजय बजाज को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। इनके अलावा प्रमोद सडाना को मंडलीय अध्यक्ष एवं राजेश कुमार गुप्ता को मंडलीय सचिव बनाया है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने मनोनीत पदाधिकारियों का करतल ध्वनि से स्वागत किया। सभी राष्ट्रीय एवं मंडलीय पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. हरजीत सिंह, महासचिव राजेश सपरा, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा, अशोक गांधी, अनिल अग्रवाल, दिनेश सिघल, सतीश अरोड़ा, सुषमा बजाज व घनश्याम माहेश्वरी आदि सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.