Move to Jagran APP

कम्युनिटी किचन में भोजन बनाने में जुटे स्वयंसेवी, वितरण

जागरण संवाददाता सहारनपुर कोरोना से जंग में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में कई स्थानों पर कम्युनिटी किचन का संचालन किया जा रहा है। किचन में बने भोजन को असहायों व जरूरतमंदों में वितरित कराया गया। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 10:12 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:06 AM (IST)
कम्युनिटी किचन में भोजन बनाने में जुटे स्वयंसेवी, वितरण
कम्युनिटी किचन में भोजन बनाने में जुटे स्वयंसेवी, वितरण

सहारनपुर जेएनएन। कोरोना से जंग में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने में कई स्थानों पर कम्युनिटी किचन का संचालन किया जा रहा है। किचन में बने भोजन को असहायों व जरूरतमंदों में वितरित कराया गया।

loksabha election banner

रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने 21 हजार की राशि मेयर संजीव वालिया की उपस्थिति में मनोनीत पार्षद विराटपुरी के क्षेत्र में चल रही दो कम्युनिटी किचन में भेंट की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि संकट की घड़ी में हम सभी को आपसी तालमेल बनाते हुए शासन-प्रशासन का सहयोग करना है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, प्रदेश मंत्री राजकुमार अरोड़ा, जिला महामंत्री आदित्य राठी, जिला उपाध्यक्ष अमित मदान, संदीप सैनी आदि उपस्थित रहे। मां शाकंभरी पदयात्रा संघ एवं पार्षद अंकुर अग्रवाल द्वारा 200 व्यक्तियों के लिए भोजन तैयार कराकर उसके वितरण का शुभारंभ मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से कराया। महेंद्र तनेजा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सुशील पुंडीर, प्रमोद कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष सुंदर लाल तनेजा, संजय अरोड़ा, गुलशन तनेजा, हरीश तनेजा, अरुण राणा, दीपक सैनी, अजय बांगा, डा.सुमित सिंह, नितेश बांगा, हर्ष, विजय आदि थे। वहीं डा.पंकज खन्ना व डा.दीपशिखा खन्ना द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था तीन दिन तक करने का संकल्प लिया गया। पहले दिन किचन का शुभारंभ नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने किया।डा.केके खन्ना, शिवांगी खन्ना, पुलकित खन्ना, वंशिका खन्ना,वंश खन्ना, परम खन्ना, सुहानी खन्ना, राघव का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.