सेना के जवानों ने नगर में किया फ्लैग मार्च
अंबेहटा (सहारनपुर) : लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सेना ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। रविवार श्
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 09:22 PM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 09:22 PM (IST)
अंबेहटा (सहारनपुर) : लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सेना ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। रविवार शाम अंबेहटा चौकी प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में बीएसएफ के जवानों ने नगर के विभिन्न मार्ग मेन बाजार, बस स्टैंड, मोहल्ला किला, मोहल्ला नागान, बड़ा कुआं, झाबरी व खेवट से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला। लोकसभा उपचुनाव को लेकर नगर में राजनीतिक हलचल है। 22 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में नगर में सुरक्षा की दृष्टि से फ्लैग मार्च किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें