Move to Jagran APP

सहारनपुर नगर निगम में पहला महापौर भाजपा का

सहारनपुर : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को नगर निगम सहारनपुर समेत जनपद के सभी द

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Dec 2017 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 11:58 PM (IST)
सहारनपुर नगर निगम में पहला महापौर भाजपा का
सहारनपुर नगर निगम में पहला महापौर भाजपा का

सहारनपुर : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को नगर निगम सहारनपुर समेत जनपद के सभी दस निकायों के लिए मतों की गिनती हुई। चार निकायों में बसपा के हाथी की ¨चघाड़ रही तो तीन निकायों में कांग्रेस का हाथ भी मजबूती के साथ जमा। एक-एक निकाय में भाजपा, सपा व निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई। नगर निगम पर कब्जा कर भाजपा ने बाकी निकायों में हार का गम कुछ कम किया है।

loksabha election banner

जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस में शुक्रवार को नगर निगम सहारनपुर और नगर पंचायत सुलतानपुर चिलकाना की गिनती सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। सहारनपुर भाजपा के मेयर प्रत्याशी और बसपा प्रत्याशी के बीच शुरू से ही रोचक मुकाबला देखने को मिला। शुरू के पांच राउंड तक जहां बसपा प्रत्याशी बढ़त बनाए रहे, इसके बाद भाजपा ने 37 हजार वोट तक बढ़त हासिल की तो मतगणना केंद्र के बाहर खड़े भाजपा समर्थकों ने ¨जदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये थे। मगर 20 राउंड के बाद बसपा प्रत्याशी ने जिस प्रकार वोट हासिल किए उससे भाजपा की बढ़त घटकर 1986 तक आ गई। इस प्रकार नगर नगर निगम में भाजपा ने भगवा लहरा दिया और भाजपा के संजीव वालिया ने 1,21,179 वोट लेकर बसपा के हाजी फजलुर्रहमान को 1986 वोट से पराजित किया। हाजी को 1,19,193 वोट मिले। कांग्रेस के शशी कुमार वालिया 69263 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि सपा के साजिद चौधरी 10,701 वोटों के साथ चौथे स्थान पा सके। जीत के बाद सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, मनोज चौधरी, राहुल लखनपाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, नगर अध्यक्ष अमित गगनेजा के साथ निकले संजीव वालिया को जुलूस के रूप में घर तक लाया गया।

नगर पालिका देवबंद में बसपा के जियाउदीन अंसारी विजयी हुए इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के डा. महेंद्र सैनी को हराया। अंसारी को 18518 वोट मिले। जबकि भाजपा के महेंद्र सैनी दूसरे नंबर पर रहे इन्हें 12117 वोट मिले। सरसावा में भाजपा के बिजेंद्र मोगा विजयी हुए इन्हें 3907 वोट मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे सपा के प्रमोद पंवार उर्फ राजू 2973 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। नकुड़ में बसपा के शाहनवाज खान 4233 वोट लेकर विजयी हुए। बसपा के शिवकुमार गुप्ता 3133 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। गंगोह में कांग्रेस की रुसदा बेगम 9644 वोट लेकर विजयी हुई। भाजपा की शकुंतला सैनी 6524 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रही। नगर पंचायत अंबेहटा में कांग्रेस की गुलशाना 2160 वोट लेकर जीती, यहां कांग्रेस की रानी सैनी 1991 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रही। चिलकाना में बसपा के अकबर कुरैशी 5173 वोट लेकर विजयी हुए। कांग्रेस के हाजी इमरान 4466 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। तीतरों में सपा के मनोज 2688 वोट लेकर विजयी हुए कांग्रेस के पूर्ण 1454 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। नानौता में बसपा की नसीम फातिमा 4617 वोट लेकर विजयी हुई। कांग्रेस की रुमाना 3519 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रही। रामपुर मनिहारान में कांग्रेस की शकुंतला देवी 5820 वोट लेकर विजयी हुई। बसपा के कुलदीप बालियान 4322 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। बेहट में निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान शालू 2841 वोट लेकर विजयी हुए। यहां दूसरे स्थान पर भी निर्दलीय नफीस 2164 वोट लेकर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.