सिलेंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
नगर के निकटवर्ती गांव रंढेडी में गैस सिलेंडर में आग लगने गांव में अफरा-तफरी मच गई है। हालाकि बाद में गांव के कुछ साहसी युवकों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझा दी।
सहारनपुर जेएनएन। नगर के निकटवर्ती गांव रंढेडी में गैस सिलेंडर में आग लगने गांव में अफरा-तफरी मच गई है। हालाकि बाद में गांव के कुछ साहसी युवकों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझा दी।
शुक्रवार को गांव के ऋषिपाल पुत्र मामचंद ने बताया कि उन्होंने बुधवार को गैस बुक कराई थी। डिलीवरी के बाद उसकी पत्नी ने सुबह जैसे ही गैस जलाया तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिसे देखकर महिला ने शोर मचा दिया। पड़ोसी ऋषिपाल उनके घर पहुंचे और अन्य युवकों के साथ जलते सिलेंडर पर गीली बोरी डाल दी। जिससे आग बुझ गई। किन्तु सिलेंडर से लगातार तेजी की साथ गैस बाहर निकलती रही जिसको ग्रामीणों ने बाहर सड़क पर फेंक दिया। कई घंटों तक ग्रामीण खाली सिलेंडर के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।