सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच कर्मचारी झुलसे
सहारनपुर के थाना गागालेहड़ी क्षेत्र के छज्जपुरा गांव में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग में पांच कर्मी झुलस गए।
By Ashu SinghEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 02:20 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 02:20 PM (IST)
सहारनपुर,जेएनएन। थाना गागालेहड़ी क्षेत्र के छज्जपुरा गांव में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग के कारण काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
पांच कर्मी आग की चपेट में आकर झुलसे
भयंकर आग के बीच कर्मचारियों ने फैक्ट्री की छत से कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि इसके बावजूद फैक्ट्री में काम करने वाले पांच मजदूर आग की चपेट में आ गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें