यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मलेरिया से ग्रामीण की मौत, विभाग में हड़कंप
देवबंद (सहारनपुर) : खेड़ामुगल गांव में मलेरिया बुखार से पीड़ित ग्रामीण की उपचार के दौरान मौ

देवबंद (सहारनपुर) : खेड़ामुगल गांव में मलेरिया बुखार से पीड़ित ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मलेरिया के प्रकोप के चलते स्वस्थ्य में विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में सफाई व्यवस्थ ठप होने के कारण मलेरिया जैसे घातक बीमारी के फैलने का खतरा बना हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेडामुगल निवासी सुदेशपाल पुत्र खेमचंद को बीते चार दिन से मलेरिया बुखार आया हुआ था। परिजनों ने तबीयत बिगडऩे पर उसे सहारनपुर स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से हालत बिगडऩे पर चिकित्सकों ने ग्रामीण को जौली ग्रांट के लिए रेफर कर दिया। बुधवार को सुदेशपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक
मलेरिया बुखार के चलते उसकी हालत पहले से ही खराब थी। वहीं, गांव में मलेरिया बुखार से हुई मौत के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में सफाई व्यवस्था न होने कारण गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे लोग अकारण ही बीमारी के शिकार हो रहे है। ग्रामीणों ने स्वस्थ्य विभाग और पंचायत विभाग से गांव में सफाई अभियान चलवाने और बुखार से पीड़ित लोगों के उपचारो कराया जाए।
उधर, एसडीएम ऋतु पुनिया ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा जा रहा है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए पंचायत अधिकारी को आदेश दिए गए हैं।
