व्यापारियों ने एसपी देहात व सीओ को दी विदाई
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने एसपी देहात व सीओ का स्थानांतरण होने पर फूल भेंट कर ससम्मान विदाई दी।
सहारनपुर, जेएनएन। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने एसपी देहात व सीओ का स्थानांतरण होने पर फूल भेंट कर ससम्मान विदाई दी।
जिला अध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में शनिवार को व्यापारियों ने एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा व सीओ टू मुकेश मिश्रा से मुलाकात की। जयबीर राणा व महामंत्री डॉ.आदित्य राठी ने कहा कि दोनों ही अधिकारियों ने मृदुभाषी होकर जिले की जनता के दिल में जो जगह बनाई है उसको भुलाया नहीं जा सकता। दोनों अधिकारी प्रमोशन पाकर एक बार फिर हमारे जिले में आकर अपनी सेवाएं दें जनता की इच्छा है। व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों को बुके देकर ससम्मान विदाई दी। प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता, मंत्री राजकुमार अरोड़ा, जिला अध्यक्ष अमित धींगरा, जिला महामंत्री जोली प्रजापति, कोषाध्यक्ष दिव्यलोक त्यागी, अमित पंडित आदि शामिल रहे।