विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर कचहरी में दारोगा की वर्दी पहनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, 2023 बैच का अधिकारी होने का कर रहा था दावा

Published: Thu, 26 Mar 2026 10:10 PM (GMT+05:30)

सहारनपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को दारोगा बताकर कचहरी परिसर में घूम रहा था। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवक दारोगा की वर्दी पहनकर कचहरी में घूम रहा था।

  2. आरोपी कासिम बरेली का निवासी, 2023 बैच का अधिकारी बताया।

  3. शादी के लिए आए परिवार ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पुलिस ने खुद को दारोगा बताने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कासिम बरेली जिले के जशनपुर गांव का रहने वाला है। दारोगा की वर्दी पहनकर कचहरी परिसर में घूम रहा था और खुद को 2023 बैच का पुलिस अधिकारी बता रहा था।

यह भी पढ़ें- GST टीम ने कोल डिपो में छापेमारी कर पकड़ी करोड़ो की टैक्स चोरी, मऊ-बलिया और गोरखपुर में एक साथ हुई रेड

मामला उस वक्त खुला जब पीलीभीत से लड़की का परिवार कासिम को देखने सहारनपुर पहुंचा। बताया जा रहा है कि शादी की बात चल रही थी और कासिम ने लड़की पक्ष को अपनी सहारनपुर में तैनाती की जानकारी दी थी। इसी झांसे में आकर परिवार उससे मिलने यहां पहुंचा।