Move to Jagran APP

रघुनाथ बालाजी जनहित सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी घोषित

देवबंद में रघुनाथ बालाजी जनहित सेवा ट्रस्ट द्वारा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय बंसल को संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 07:56 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 07:56 PM (IST)
रघुनाथ बालाजी जनहित सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी घोषित
रघुनाथ बालाजी जनहित सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी घोषित

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में रघुनाथ बालाजी जनहित सेवा ट्रस्ट द्वारा सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय बंसल को संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है।

loksabha election banner

मोहल्ला नेचलगढ़ स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में शनिवार को हुई बैठक में ट्रस्ट संस्थापक सभापति राधेश्याम माहेश्वरी की संस्तुति पर कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय बंसल को अध्यक्ष, अमित माहेश्वरी, शिव कुमार राणा, नरेंद्र बंसल, अरविद बंसल उपाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष विजय सिघल, उमेश सैनी संगठन मंत्री, कन्हैया बंसल संयुक्त महामंत्री, डा. अखिलेश जौहरी, अखिलेश बंसल, अमित कंसल मंत्री, अश्वनी सिघल कानूनी सलाहकार, रितेश बंसल संयुक्त महामंत्री/कानूनी सलाहकार, अश्वनी गर्ग मीडिया प्रभारी एवं धीरज कुमार व सचिन शर्मा को प्रचार मंत्री बनाया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान संरक्षक विजय गोयल, प्रदीप बंसल, कुलदीप गोयल, लोतीराम बंसल व अजय गर्ग आदि मौजूद रहे।

भाजपा महिला मोर्चे ने चलाया सदस्यता अभियान

गंगोह : भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान में 70 से अधिक सदस्य बनाए गए।

नगर में महिला मोर्चा द्वारा हरिदास कालोनी में सदस्यता अभियान चलाया गया। कालोनी में 70 से अधिक सदस्य बनाए। इस अवसर पर महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष उमा शर्मा व जिला मंत्री मनीषा तायल ने कहा कि कहा कि आज के समय में भाजपा सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी है। भाजपा का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है। इस मौके पर रेखा कश्यप, रश्मि कश्यप, सभासद विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

पिता ने लगाई लापता बेटे को बरामद करने की गुहार

देवबंद : मोहल्ला पठानपुरा रेती चौक निवासी मकसूद अहमद का 27 वर्षीय बेटा दिलशाद अंसारी 11 नवंबर को मोहल्ले में ही हो रहे शादी समारोह में गया था, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटा। तभी से पिता मकसूद उसकी तलाश में इधर उधर भटक रहा है। मकसूद ने बताया कि बेटे की मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.