शूटिग में देवबंद के शूटरों का रहा जलवा
अहमदाबाद (गुजरात) में हुई प्री नेशनल शूटिग चैंपियनशिप में नगर के बलदेव सिंह शूटिग रेंज के शूटरों का जलवा रहा।
सहारनपुर, जेएनएन। अहमदाबाद (गुजरात) में हुई प्री नेशनल शूटिग चैंपियनशिप में नगर के बलदेव सिंह शूटिग रेंज के शूटरों का जलवा रहा।
13 से 31 सितंबर तक चली शूटिग चैंपियनशिप में बलदेव सिंह शूटिग रेंज के शूटर विशाल चौधरी ने शानदार निशाने साधते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा प्रतिभाग करने वाले अन्य 22 खिलाडि़यों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। रेंज के चेयरमैन पदम मलिक ने बताया कि विशाल चौधरी, शिवानी शर्मा, निशांत मलिक, वंश त्यागी, सूर्यकांत, लक्ष्य सिघल, प्रवीण, वसुंध, अंशुल, सिद्धार्थ राणा, प्रीतम यादव, प्रियांक, गुरमीत सिंह, शिवी त्यागी, सोनिया, नंदिनी, वैष्णवी, आदिल, संजीव, मुजम्मिल, सानिध्य ने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत नेशनल क्वालीफाई किया। अब सभी खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। गुरुवार को रेंज पर कार्यक्रम का आयोजन कर सभी खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन किया गया। रेंज के कोच आकाश तोमर ने कहा कि सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत के साथ नेशनल मैच की तैयारी में जुट गए हैं।