Move to Jagran APP

पूर्व बसपा विधायक मोल्हू सहित कई भाजपा में शामिल

रामपुर मनिहारान से बसपा के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू सहित 20 से ज्यादा बसपाई भाजपा में शामिल हो गए। मोल्हू के साथ बसपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 10:40 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 10:40 PM (IST)
पूर्व बसपा विधायक मोल्हू सहित कई भाजपा में शामिल
पूर्व बसपा विधायक मोल्हू सहित कई भाजपा में शामिल

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान से बसपा के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू सहित 20 से ज्यादा बसपाई भाजपा में शामिल हो गए। मोल्हू के साथ बसपा के जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इन सभी ने लखनऊ पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

पिछले कई दिनों से मोल्हू के भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। बुधवार को ये चर्चाएं सही साबित हुई। मोल्हू के साथ ही बसपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौधरी, नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से डा. धर्म सिंह सैनी के सामने ताल ठोक चुके नवीन चौधरी, रामपुर मनिहारान के पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम प्रमुख भी भाजपाई हो गए। इनके अलावा शेर सिंह, कंवरपाल, अजय, चौ. मनोज पुंडीर, संजय, आशीर्वाद, उदयवीर आदि भी शामिल हुए। इनके समर्थकों ने मिठाई बांट कर अपने घरों की छत पर लगे नीले झंडे बदल दिए। उधर, जिला स्तर पर भी सपा नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें कुलबीर सिंह राणा के नेतृत्व में कई बीडीसी मेंबर व कई गांवों के प्रधान साथ जाने का दावा किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.