वोट डालना सबका प्रथम अधिकार: देवेंद्र निम
रामपुर मनिहारान में रामपुर मनिहारान विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा सभी लोग अपने आसपास रहने वाले लोगों के वोट बनवाएं वोट डालना सबका प्रथम अधिकार है।
सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में रामपुर मनिहारान विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा सभी लोग अपने आसपास रहने वाले लोगों के वोट बनवाएं वोट डालना सबका प्रथम अधिकार है।
शनिवार को मोहल्ला इकराम में वेदपाल कोरी के यहां बूथ अध्यक्ष ,सेक्टर अध्यक्ष की बैठक में सभी से वोट बनवाने की अपील की गई । बैठक में विधायक देवेंद्र निम ने कहा मतदान करना सभी प्रत्येक व्यक्ति का पहला कर्तव्य और मतदान कोई भी तभी कर पाएगा, जब वह व्यक्ति मतदाता होगा शासन द्वारा मतदाता अभियान चलाया जा रहा है सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर जाकर जांच कर ले कि कोई भी व्यक्ति मतदाता बनने से न रह जाए। मतदाता सदस्य अभियान के संयोजक चौधरी विजेंद्र सिंह प्रमुख नागल ने भी सभी से मतदाता बनने के लिए अभियान के लिए जागरूक किया। भूमि विकास बैंक देवबंद के चेयरमैन व देहात अभियान के प्रभारी ठाकुर अनिल सिंह ने कहां कार्यकर्ता इस बात का ध्यान रखें की उनके आसपास कोई भी शादी हुई हो कोई लड़की दुल्हन बन कर आई हो तो उसे भी मतदाता बनाएं। उन्होंने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को विधायक ने एमएलसी स्नातक व शिक्षक की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। बैठक में पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद कोशिश, संयोजक सहदेव पुंडीर, राजू पंडित, नगर अध्यक्ष प्रवीण सैनी ,संजय चेयरमैन, बीरम सिंह, टिकू पंडित, सभासद अरविद धीमान आदि काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चारा लेने जा रही महिला को कार सवारों ने मारी टक्कर, गंभीर
नानौता: तेज गति से आ रही कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। महिला मवेशियों के लिए घास लेने जा रही थी। टक्कर मारने के बाद रजवाहे में पलटी कार को छोड़कर आरोपित कार छोड़कर फरार हो गए।
बताया जाता है कि शनिवार को क्षेत्र के गांव हंगावली निवासी लगभग 40 वर्षीय रेखा पत्नी उदय सिंह पशुओं के लिए खेत में चारा लेने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे स्वजनों द्वारा उसे स्थानीय सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जबकि टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित हुई कार समीप ही रजवाहे में पलट गई। ग्रामीणों को आता देखकर चालक सहित कार में सवार दोनों व्यक्ति कार छोड़कर फरार हो गए। घायल महिला के देवर लालचन्द पुत्र फूल सिंह ने कार सवार दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।