थम गया चुनाव प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिग पार्टियां
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार बंद हो गया। जिला प्रशासन ने पोलिग पार्टियों की रवानगी के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
सहारनपुर: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार बंद हो गया। जिला प्रशासन ने पोलिग पार्टियों की रवानगी के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पार्टियां बुधवार की सुबह जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाऊस से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए सेंट्रल वेयर हाऊस पर पोलिग पार्टियों की रवानगी की तैयारियां चल रही हैं। बुधवार को पोलिग पार्टियों को जिन बसों से मतदान केंद्रों तक ले जाया जाएगा, उन्हें महाराज सिंह कालेज के खेल मैदान पर खड़ा कर दिया गया है। विधानसभा वार अलग-अलग टैंट लगाए गए हैं, जिनमें 20-20 टेबल लगाई गई हैं। इनसे से ही सुबह छह बजे मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा तीन स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां मतदान के बाद ईवीएम को रखा जाना है। सेंट्रल वेयर हाऊस से 3045 पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएंगी। 2760 बूथों के लिए 11,040 कर्मचारी लगाए गए हैं। जबकि 285 पोलिग पार्टियां व इसके 1140 कर्मचारी रिर्जव में रहेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि प्रशासन की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। बुधवार की सुबह छह बजे से पोलिग पार्टियों को सेंट्रल वेयर हाऊस से रवाना किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि इस बार जनपद में रिकार्ड मतदान हो इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। पोलिग पार्टियों की रवानगी से लेकर मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों व मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसकी भी समीक्षा कर ली गई है। उन्होंने जनता से अपील की है कि मतदान के दिन वह घर से निकलें तो अपने वाहनों के कागजात के साथ ही निकलें, ताकि किसी भी प्रकार की चेकिग होने पर उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।