शिक्षा जीवन की सबसे अनमोल पूंजी
रामपुर मनिहारन (सहारनपुर): रघुवीर शरण हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित
रामपुर मनिहारन (सहारनपुर): रघुवीर शरण हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा को ही सफल जीवन का आधार बताया।
गुरुवार को प्रमुख शिक्षण संस्था रघुवीर शरण हाईस्कूल में प्रधानाचार्य विकास जैन ने छात्र छात्राओं को निशुल्क पुस्तक वितरित की। साथ ही उन्हें शिक्षा का महत्व बताया। कहा शिक्षा मनुष्य के जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है, जो कभी हो नहीं सकती और किसी भी उम्र में शिक्षा काम आ सकती है। प्रधानाचार्य ने बताया शिक्षा प्राप्त कर हम जीवन में प्रत्येक बुलंदी को छू सकते हैं। छात्र-छात्राएं शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दें। शिक्षा ग्रहण कर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस दौरान मोनिका गुप्ता रश्मि कोशिक अविका सैनी मयंक चंद्र मोहन शर्मा आदि अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे।