Move to Jagran APP

हर्षोल्लास के साथ मनाया विजयादशमी पर्व, जगह-जगह पुतला दहन

गंगोह में विजयादशमी पर्व पर लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की। हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सांय-काल पंचायती धर्मशाला स्थित रामलीला भवन से राम की विजय यात्रा निकाली गई। विजय यात्रा में राम के साथ लक्ष्मण हनुमान अंगद वानर सेना मौजूद रही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:10 PM (IST)
हर्षोल्लास के साथ मनाया विजयादशमी पर्व, जगह-जगह पुतला दहन
हर्षोल्लास के साथ मनाया विजयादशमी पर्व, जगह-जगह पुतला दहन

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में विजयादशमी पर्व पर लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की। हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सांय-काल पंचायती धर्मशाला स्थित रामलीला भवन से राम की विजय यात्रा निकाली गई। विजय यात्रा में राम के साथ लक्ष्मण, हनुमान, अंगद, वानर सेना मौजूद रही। विभिन्न मार्गो से होता हुई विजय यात्रा ककराली सरोवर किनारे पहुंची। जहां रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। आर्य समाज ने भी इस पर्व पर यज्ञ आयोजित कर मनाया।

loksabha election banner

हिदू सभा सराय में भी राम की विजय यात्रा निकली। यात्रा प्रमुख मार्ग से होती हुई लखनौती मार्ग स्थित बिजलीघर के पास पहुंची। जहां रावण का दहन किया गया। मंगलवार को बच्चों ने भी रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाद के पुतले बनाए और बाकायदा उनका दहन किया। मोहल्ला छता स्थित बसंत कालोनी निवासी बच्चों ने बाल दशहरा कमेटी बनाकर अपने हाथों से रावण, मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतले बनाए। जिनका देर सायं दहन किया गया। संवाद सूत्र, बिहारीगढ़: विजयादशमी पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री राम कृष्ण लीला कमेटी के तत्वाधान में हो रहे रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण का भीषण युद्ध हुआ। रावण वध के बाद रावण का 40 फुट ऊंचा पुतला दहन किया गया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष ब्रजकिशोर गोयल संजय सैनी सुशील सैनी दिनेश चौहान यशपाल प्रजापति अशोक कुमार सत्यपाल सिंह मनोज शर्मा आदि लोग मौजूद। संवाद सूत्र, चिलकाना : असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पैंठ मैदान सुल्तानपुर में चल रही रामलीला मे राक्षस राज रावण भगवान श्रीराम के हाथों मारा गया। इससे पूर्व श्री राम और रावण की सेनाओं मे भीषण युद्ध हुआ। जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने विभीषण के द्वारा बताई गयी नीति के अनुसार रावण की नाभि में अग्नि बाण मारा जिससे विशालकाय रावण का पुतला धूं-धूंकर जल उठा। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान प्रकाशचंद सैनी, विजय सैनी, चैयरमैन अकबर कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद आदि मौजूद रहे। अधर्म के विनाश व धर्म स्थापना को हुआ यज्ञ

देवबंद : दशहरा पर्व पर भरी महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में राजपूत चेतना मंच के संस्थापक ठाकुर सुरेन्द्रपाल सिंह एड. ने यज्ञ का आयोजन कराया गया। स्वामी विनोदानंद सरस्वती ने मंत्रोच्चार और आहुति के साथ विधिवत यज्ञ सम्पन्न कराया। ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए शक्ति संचार करने के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर अमित राणा, गौरव राणा, त्रिपुरारी दास, ईश्वर चंद, सुरेश रैना, महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.