बकरीद की नमाज को डीएम ने किया ईदगाह का निरीक्षण
ईद उल अजहा निकट आने के साथ ही ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने को प्रशासन ने पहल कर दी है। शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सहारनपुर, जेएनएन। ईद उल अजहा निकट आने के साथ ही ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने को प्रशासन ने पहल कर दी है। शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ईदगाह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम आलोक पाण्डेय व एसएसपी दिनेश, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, एसपी सिटी विनीत भटनागर ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ ईदगाह पहुंचे तथा नमाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नायब शहर काजी नदीम अख्तर ने नमाज की व्यवस्थाएं तकरीबन मुकम्मल होने की जानकारी दी सफाई व्यवस्था पर संतुष्टी जताने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की। जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी फरीद मजाहिरी ने लोगों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे वर्ग के लोगों को तकलीफ पहुंचे। उन्होंने कहा कि ईद शांति व सदभाव का त्योहार है इसे मिलजुलकर उत्साह के साथ मनाए। साथ ही नमाज से पूर्व समुचित सफाई व्यवस्था के अलावा पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने पूरे ईदगाह क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों को सदभाव बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान हाजी हारून, मो, फहीम, हाजी एम शाहिद जुबैरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।