Move to Jagran APP

डीएम ने किया रजवाहों की सिल्ट सफाई का निरीक्षण

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने अपर खंड पूर्वी यमुना नहर प्रखंड द्वारा रजवाहों की सिल्ट सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया। सफाई एक समान व मानकों के अनुसार न होने पर अधिशासी अभियंता को स्पष्टीकरण प्राप्त कर मन्तव्य सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 10:55 PM (IST)
डीएम ने किया रजवाहों की सिल्ट सफाई का निरीक्षण
डीएम ने किया रजवाहों की सिल्ट सफाई का निरीक्षण

सहारनपुर: जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने अपर खंड पूर्वी यमुना नहर प्रखंड द्वारा रजवाहों की सिल्ट सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया। सफाई एक समान व मानकों के अनुसार न होने पर अधिशासी अभियंता को स्पष्टीकरण प्राप्त कर मन्तव्य सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

loksabha election banner

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय शुक्रवार की सुबह गौशाला से सीधे बेहट रोड पर अपर खंड पूर्वी यमुना नहर प्रखंड द्वारा रजवाहों की सिल्ट सफाई के निरीक्षण पर निकल गए। इस रजवाहे की लंबाई 10.058 किलोमीटर है। निरीक्षण के समय अपर खण्ड पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता एवं अन्य अभियंतागण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ग्राम बाबैल रजवाहा ग्राम दाउदपुरा का स्थलीय निरीक्षण किया। यह रजवाहा अपर खण्ड पूर्वी यमुना नहर के बांये किनारे किलोमीटर 31.726 से निकलता है। इसके अलावा गंदेवड़ रजवाहे ग्राम गन्देवड़ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस रजवाहे की लंबाई 3.899 किमी है जिसका डिस्चार्ज 19 क्यूसेक है। यह रजवाहा पूर्वी यमुना नहर के दांये किनारे के किमी. 17.793 से निकलता है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान रजवाहे के तल का लेवल निर्धारित मानकों के अनुसार एकसमान न होने के कारणों की पूछताछ करने पर उपस्थित अवर अभियन्ता पवनजीत कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पवनजीत से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपने मन्तव्य सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.