Move to Jagran APP

डीएम के आश्वासन पर डेयरी संचालकों ने खत्म किया अनशन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आश्वासन पर डेयरी संचालक मान गए। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ चल रहे आमरण अनशन को समाप्त करने का निर्णय लिया। आंदोलन स्थल पर पहुंचे अफसरों ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 11:29 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:10 AM (IST)
डीएम के आश्वासन पर डेयरी संचालकों ने खत्म किया अनशन
डीएम के आश्वासन पर डेयरी संचालकों ने खत्म किया अनशन

सहारनपुर, जेएनएन। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के आश्वासन पर डेयरी संचालक मान गए। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ चल रहे आमरण अनशन को समाप्त करने का निर्णय लिया। आंदोलन स्थल पर पहुंचे अफसरों ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

loksabha election banner

शनिवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने डेयरी संचालक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। उन्होंने डेयरी संचालकों को आश्वस्त किया कि उनके साथ किसी प्रकार की ज्यादती नही होगी। भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का सौहार्दपूर्ण हल कराया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी व सीओ द्वितीय मुकेश चंद्र मिश्र हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पहुंचे। अनशन पर बैठे संजय वालिया व बलदेव चौधरी को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। वालिया ने प्रशासन के फैसले का स्वागत किया। इस दौरान सोनू राणा, आदेश त्यागी, संजीव वालिया, गुलशन कुमार, भागमल, कुलदीप चौधरी, आशीष चौधरी, बंटी सरदार, हाजी मो.हुसैन, हाजी मौ.अहमद, नीतू चौहान, नीलम चौधरी, नीलम त्यागी, मंजू देवी, पूनम, कुलदीप, अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.