मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रीजी की शोभायात्रा निकाली
ाी दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर के 17वें स्थापना दिवस पर श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को धर्ममय बना रहे थे।
सहारनपुर जेएनएन। श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर के 17वें स्थापना दिवस पर श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को धर्ममय बना रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
रविवार को मदनपुरी स्थित मदनपुरी में विराजमान पूज्य श्री वीर सागर महाराज, श्री विशाल सागर महाराज एवं श्री धवल सागर महाराज के पावन सानिध्य में मंदिर के स्थापना दिवस पपर श्रीजी की विशाल शोभायात्रा आरंभ हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ राणा प्रताप जैन, गौरव जैन, चिराग जैन ने किया। कुबेर आनंद जैन व संदीप जैन बने थे। श्रद्धालु स्त्री-पुरुष व बच्चे भक्ति करते हुए श्रीजी के रथ के आगे चल रहे थे। सबसे आगे अहिसा परमो धर्म का बैनर उसके उपरांत ऐरावत हाथियों पर धर्म प्रभावना करते हुए नवीन जैन, अनिल जैन, गौरव जैन चल रहे थे। श्रीजी के खवासी के रूप में संदीप जैन, इंद्र के रूप में अर्चित जैन, प्रवीन जैन चल रहे थे। श्रीजी के रथ के सारथी जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री संजीव जैन, संरक्षक राकेश जैन, कोषाध्यक्ष अरुण जैन, आनंद जैन, मान सिंह जैन, अनिल जैन ,चौधरी राजीव जैन सहित पंचान समिति के सदस्य कर रहे थे। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को धर्ममय बना रहे थे। क्षेत्र के मुख्य मार्गाे से होती हुई शोभायात्रा जैन बाग मंदिर पहुंची, जहां श्रीजी का अभिषेक किया गया। इससे पूर्व सुबह धार्मिक क्रियाएं पं.राजकुमार जैन व पं.राकेश कुमार जैन द्वारा कराई गई। ध्वजारोहण मुकेश जैन व मयंक जैन ने किया। इससे पूर्व शनिवार रात मंदिर में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आयोजन में पीयूष जैन, विपिन जैन, प्रवीण जैन,राजन जैन, अमर जैन, इंद्रसैन जैन, पवन जैन, अनिल जैन, सचिन जैन, रजत जैन, मुकेश जैन,राकेश जैन, साधना जैन, कल्पना जैन, सुमन जैन, राधिका जैन, शोभा जैन, संगीता जैन, तरंग जैन आदि शामिल रहे।
----------
------
मुनि श्री ने किया नगर से विहार
सहारनपुर: परम साधक संत पूज्य श्री वीर सागर महाराज, श्री विशाल सागर महाराज एवं श्री धवल सागर महाराज दोपहर में चिलकाना के लिए नगर से विहार कर गए। तीनों महामुनिराज के साथ विहार यात्रा में सैकड़ों स्त्री-पुरुष बच्चे बुजुर्ग अश्रुपूर्ण नेत्रों के साथ चल रहे थे। बता दें कि चार जुलाई 2019 को तीनों महामुनिराज के नगर प्रवेश के उपरांत, ऐतिहासिक मंगलमय वर्षायोग, पंचकल्याणक ,वार्षिक गजरथ उत्सव एवं अनेक धार्मिक विधान संपन्न हुए। जैन बाग स्थित प्राचीन जैन मंदिर में मंदिर का गुणात्मक रूपांतर, तीनों महामुनि राज का वर्षायोग एवं प्रवास रहा। महामुनिराज के विहार में नवीन जैन, अभिषेक जैन अनिल जैन, सौरभ जैन, प्रवीन जैन, सुरभित जैन, प्रवेश जैन, अविनाश जैन, विपिन जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, प्रदीप जैन, अजय जैन सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष चल रहे थे।