Move to Jagran APP

भगवान शिव के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

मंदिरों में हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे श्रावण मास के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक जासं सहारनपुर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। जलाभिषेक के लिए सुबह से भक्तजन पहुंचने लगे थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 11:20 PM (IST)Updated: Tue, 13 Aug 2019 06:26 AM (IST)
भगवान शिव के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
भगवान शिव के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

सहारनपुर जेएनएन। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। जलाभिषेक के लिए सुबह से भक्तजन पहुंचने लगे थे।

loksabha election banner

सोमवार को धोबीघाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं का पहुंचना आरंभ हो गया था। कतार में लगे श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण को गूंजा दिया। मंदिर समिति द्वारा जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। चकरोता रोड स्थित श्री बागेश्वर मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर समिति के प्रधान राजेंद्र किशोर माहेश्वरी व मंत्री राजीव गोयल ने बताया कि जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु भोर होते ही सुबह पहुंचना शुरू हो गए थे। भगवती कालोनी स्थित शिव मंदिर में पं.शिखर प्रभात कौडिन्य द्वारा 31 बालू के शिवलिग का निर्माण कराया गया था। सैकड़ों पुरुषों-महिलाओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया। पं.भरत भटराई व पं.खड़क द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान बीबी राय, लक्ष्मीराय, कृष्ण कुमार, अंजना राय, मेधावी राय, रेनू क्षेत्री, सिबल क्षेत्री, आशु क्षेत्री, मुस्कान, सुनीता शर्मा, वंशिका शर्मा, केपी शर्मा, आशु शर्मा, हेमलता, चेतना शर्मा, कमलेश, अनीता यादव, करण सिंह पुंडीर, मनीषा पुंडीर, पवन गुप्ता, नीलम गुप्ता, ललिता आदि शामिल रहे। इनके अलावा रानी बाजार श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, मंदिर धौला कुंआ, संकीर्तन भवन, चित्रगुप्त मंदिर, रायवाला के गंगा मंदिर, मंडी समिति के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, चिलकाना रोड के श्री ज्ञानेश्वर मंदिर, घंटाघर के हनुमान मंदिर, आवास विकास के श्री हरि मंदिर सहित खलासी लाइन, गंगोह रोड, हकीकत नगर, बाजोरिया मार्ग, नुमाइश कैंप, बेरीबाग आदि के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

भंडारे में प्रसाद वितरण

सहारनपुर: राष्ट्र सृजन अभियान के प्रदेशाध्यक्ष राजन खुल्लर व नगराध्यक्ष सुशील नरैय्या द्वारा राजन फैशन कॉम्पलेक्स में शिव भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण किया। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, मार्केट के अध्यक्ष सुरेश गुंबर, सुनील, तुषार, रमेश, सचिन, राजेंद्र चुग, पुलकित गाबा, रमन, राजीव, विजय शर्मा, मोनिका त्यागी, जोगिद्र, डा.पूरन चंद खुल्लर, राघव आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.