श्री रामलीला मंचन को हुआ बल्ली पूजन
श्री विष्णु कला मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने श्री रामलीला मंचन के लिए विधि विधान से बल्ली व भूमि पूजन किया गया।
सहारनपुर, जेएनएन। श्री विष्णु कला मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने श्री रामलीला मंचन के लिए विधि विधान से बल्ली व भूमि पूजन किया गया। रामलीला भवन में आरएसएस के नगर संघ चालक योगेंद्र गोयल व नगर कार्यवाह आशुतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। पं. शशीकांत शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई गई। अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि 23 सितंबर से प्रारंभ होने वाली श्री रामलीला मंचन को भव्य रूप दिया जाएगा। इस मौके पर आयोजकों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। नरेश मित्तल, अध्यक्ष नितिन गुप्ता, गगन मित्तल, विपिन भारतीय, निखिल अग्रवाल, अरूण गोयल, अरविद बंसल, मनमोहन गर्ग, अंकित गुप्ता, अशोक शर्मा, दीपक प्रजापति, सतीश गर्ग, श्रवण कुमार, अजय बंसल, अनुज कुमार, बलबीर सैनी, अर्पित गर्ग आदि मौजूद रहे।