भाजपा के विकास कार्यो से बौखलाए विपक्षी दल: शर्मा
बेहट : भाजपा चुनाव संचालन समिति की एक बैठक मंगलवार को आहूत की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश अ
बेहट : भाजपा चुनाव संचालन समिति की एक बैठक मंगलवार को आहूत की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश आयुष विभाग के चेयरमैन एवं सहारनपुर लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि मिशन 2019 में पहले से ज्यादा बढ़त से जीत होनी चाहिए। जिसके लिये सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो की बदौलत प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल बौखलाए हुये हैं। जिस कारण वह दुष्प्रचार में लगे हुये हैं। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का बखान करना चाहिए। लोकसभा संयोजक राजवीर ¨सह ने कहा कि आगामी 17 नवंबर को आयोजित कमल संदेश बाइक रैली में सभी कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंच कर रैली को सफल बनाने का काम करें। बैठक में पुनीत त्यागी, अनिल ¨सघल, सोनेंद्र राणा, दुबे ¨सह कांबोज आदि रहे। बैठक के बाद सभी पदाधिकारी गांव अलीपुर भागूवाला पहुंचे, जहां बूथ अध्यक्षों एवं समिति को सम्मानित किया गया।