गिरिराज देबवंद आकर माफी मांगें: मौलाना इसरारुल
देवबंद (सहारनपुर) : केंद्रीय मंत्री गिरिराज ¨सह के विवादित बयान पर दारुल उलूम की सुप्रीम पॉवर
देवबंद (सहारनपुर) : केंद्रीय मंत्री गिरिराज ¨सह के विवादित बयान पर दारुल उलूम की सुप्रीम पॉवर कमेटी मजलिस ए शूरा के सदस्य एवं किशनगंज (बिहार) से कांग्रेस सांसद मौलाना इसरारुल हक कासमी ने तल्ख प्रतिक्रिया दी है।
गुरुवार को मौलाना कासमी ने बयान में कहा कि किसी प्रतिनिधि द्वारा इस तरह का बयान देना अफसोसनाक है। शायद केंद्रीय मंत्री देवबंद और दारुल उलूम के इतिहास से वाकिफ नहीं हैं। देवबंद और उलेमा-ए-देवबंद ने हमेशा देश को संवारने में सहयोग किया है। मौलाना ने कहा कि आम चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा और उसके नेता साम्प्रदायिक एजेंडे पर काम करने लगे हैं। मौलाना ने कहा कि गिरिराज अपना आरोप सिद्ध नहीं कर सकते इसलिए केंद्रीय मंत्री को देवबंद आकर माफी मांगनी चाहिए। बुधवार को देवबंद पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने ब़गदादी और हाफिज सईद को दारुल उलूम, देवबंद का छात्र बताते हुए इसे आतंक का अड्डा बताया था।