Move to Jagran APP

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुण्यतिथि पर सपा रालोद जाट समिति आदि ने कार्यक्रम कर उन्हें याद किया। उन्हें भारत रत्न की उपाधि देने की वक्ताओं ने मांग की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:08 AM (IST)
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग

सहारनपुर, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की 33वीं पुण्यतिथि पर सपा, रालोद, जाट समिति आदि ने कार्यक्रम कर उन्हें याद किया। उन्हें भारत रत्न की उपाधि देने की वक्ताओं ने मांग की।

loksabha election banner

इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल ने शरीरिक दूरी का पालन कर देहरादून चौक स्थित कार्यालय विचार गोष्ठी आयोजित की। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताया। उन्हें भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, जिलाउपाध्यक्ष राव फरमान, हरपाल सिंह बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन और गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन ने दिल्ली रोड स्थित वैष्णवी विहार में अपने आवास पर चौधरी साहब को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

भारतीय किसान मजदूर मंच उत्तर प्रदेश ने हकीकतनगर में चौधरी चरण सिंह को याद किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने केंद्र सरकार से उन्हें भारत रत्न देने की मांग की। इस मौके पर चौधरी सुरेश पाल, आरती शर्मा, सपन कुमार, जितेंद्र आदि रहे।

राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति ने चरण सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर धीर सिंह, सचिन चौधरी, आदि रहे।

सिविल कोर्ट में भी चौधरी चरण सिंह को याद किया गया। इस मौके पर चौधरी राजेंद्र सिंह, रामपाल सिंह वर्मा चौधरी नरेंद्र सिंह, चौधरी महीपाल सिंह, अभय सैनी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.