Move to Jagran APP

दीपावली उत्सव की धूम, मनमोहक रंगोली बनाई

सहारनपुर: रोशनी का पर्व दीपावली स्कूलों में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूलों में बच्च

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:39 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:39 PM (IST)
दीपावली उत्सव की धूम, मनमोहक रंगोली बनाई
दीपावली उत्सव की धूम, मनमोहक रंगोली बनाई

सहारनपुर: रोशनी का पर्व दीपावली स्कूलों में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। स्कूलों में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोलियां बनाई। गीतों व नृत्य प्रस्तुतियों से बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। लघु नाटिकाओं के माध्यम से प्रेरक संदेश दिए गए।

loksabha election banner

अंबाला रोड स्थित ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दीपावली उत्सव में बच्चों ने दीया श्रृंगार, दीपावली कार्ड, प्रदूषण रहित विज्ञापन प्रतियोगिता में भाग लिया। अग्नि रहित पाककला प्रतियोगिता में बच्चों को उत्साह देखते ही बनता था। जज्बा ग्रुप में समन ने गीत प्रस्तुत किया। कृतिका कौशिक ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी।

कृतिका, रीतिका व तरंग जैन ने लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। संस्थापक चेयरमैन नगर विधायक संजय गर्ग, चेयरमैन वाइके गुप्ता, सचिव रवि ¨सघल ने बच्चों को पर्व की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार सेठी, गीता भंडारी शिवानी, अमित कौशिक आदि मौजूद रहे।

आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव में बच्चों ने खूबसूरत रंगोली बनाई। नर्सरी से यूकेजी के बच्चों की ग्री¨टग कार्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिद्धार्थ, द्वितीय सोहम, तृतीय आन्या धीमान, सहज व सार्थक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। दीया डेकोरेशन में इस्माइल, भावेश, हार्दिक ¨सह, तनिष्क, देवांश, कैंडल डेकोरेशन में आरव, वृंदा, नैतिक, तनिष्का, वंश तंवर को पुरस्कार दिए गए।

शुभ दीपावली मेंकिग, थाली, नारियल, हटरी डेकोरेशन व वंदनवार में बच्चों ने पुरस्कार जीते। पुरस्कार चयन में चंदना जैन, अनुभव, सोनाली जैन रही। प्रधानाचार्य सोनाली जैन, उप प्रधानाचार्य सुधा कुमार, मीनाक्षी कुमार, रीतू मलिक, सुनीता सक्सेना थे।

अंबाला रोड स्थित आशा मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में संचालिका चंदना जैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। गणेश वंदना से आरंभ हुए कार्यक्रम में बच्चों ने कार्ड मे¨कग, पूजा थाली, वंदनवार, नारियल, कंडील, हटरी सज्जा में भागीदारी की। संचालन वीनू कपूर ने किया।

अंबाला रोड पर स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक यतेन्द्र कुमार गुप्ता व प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंशिका पाल, राधिका, प्राची, एकता, प्रतीज्ञा, मधु, मुरली, देवांश, आबाद, यश कुमार ने दीपावाली रोशनी वाले गीत की प्रस्तुति दी। डांडियां में आरना, अपेक्षा, हिमानी, विभूति, नंदनी, अंशिका, उदय, अक्षित ने धूम मचाई। रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

मदर टैरेजा पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज में दीपोत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली में मिनी, नरगिस, वंदना के ग्रुप ने सबसे सुंदर रंगोली बनाई। हिमानी, प्रियांशी, पूजा ग्रुप ने द्वितीय स्थान हासिल किया। असमा, दीपा, रजनी, अनु गुप्ता, सिमरन, काजल की रंगोली सराही गई।

निर्णायक समिति में पलक राणा, सारांशिका, शालवी वर्मा, मोनिका रहे। संस्थाध्यक्ष एसएस राणा, अनूप, आरती शर्मा, रूबी, हिमांशु, गौरव, आशीष चौधरी थे। वैष्णवी नृत्यालय में एक दीया देश के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। डायरेक्टर रंजना नैब के निर्देशन में ¨प्रसी, ऐशित, आकर्षा, मान्या, प्राची, आस्था, प्रेक्षा, इशानवी, हरमायनी ने गणेश स्तुति की प्रस्तुति दी। देश पर शहीद होने वाले वीर जवानों श्रद्धांजलि दी गई।

मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, अध्यक्ष राकेश जैन, अरुण गुप्ता, अमित गगनेजा, जसबीर मोगा, स्नेह गुंबर, निकिता, विशाल थे। दिशा भारती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजुकेशन में कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष यशपाल भाटिया, सचिव राजीव अग्रवाल, निदेशक गौरव अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. काशी राम शर्मा ने किया।

छात्रा शिव्या व आरूषी ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। रंगारंग कार्यक्रम में सिमरन ने कविता से मंत्रमुग्ध कर दिया। लघु नाटिकाओं के माध्यम से प्रेरणादायी संदेश दिया गया। संचालन संजना व संस्कृति ने किया। ड्रीम्स कॉलेज में रंगोली, दीपसज्जा प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरपर्सन निधि गोयल ने किया। उन्होंने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

एमडी पब्लिक स्कूल में हस्तशिल्प कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों ने रंगोली, मनमोहक दीये व फ्लावर पॉट बनाए। रंगोली में साहिल, उमेमा, फ्लॉवर पॉट में इकरा व चांद को प्रधानाचार्य मिथलेश अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। हरकेश ¨सह राणा महाविद्यालय में छात्राओं ने रंगोली बनाई। अभय राणा ने निरीक्षण किया। प्राचार्य स्वतंत्र ¨सह चौहान ने छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए।

दीपांश़ु कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में रंगोली का निरीक्षण अशोक कुमार, विजय प्रताप ¨सह व दीपा ने किया। प्राचार्य डॉ. गौरव राणा, डॉ. भूपाल ¨सह, अमित, रवींद्र, शरद भूषण, किरणमल, विकास कुमार, ¨प्रसी, हिमानी, मीनाक्षी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.