Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा का निधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट (80) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। हकीकत नगर स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सहित भाजपा नेता उनके निवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 10:12 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 10:12 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा का निधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा का निधन

सहारनपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मौसा राजेंद्र सिंह बिष्ट (80) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। ्रहकीकत नगर स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सहित भाजपा नेता उनके निवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

loksabha election banner

नवीन नगर निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट को जनवरी में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार के बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे। बाद में शरीर का दायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया। बेटे कविद्र सिंह बिष्ट ने बताया रविवार की सुबह करीब 8.45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। राजस्थान के भिवाड़ी में बिष्ट की बेटी संगीता भी दोपहर बाद सहारनपुर पहुंच गई। मुखाग्नि बड़े बेटे सतेंद्र सिंह बिष्ट ने दी। वह अपने पीछे पत्नी सरोज देवी, तीन बेटे सतेंद्र सिंह बिष्ट, कविद्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। निधन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मेयर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सिटी मजिस्ट्रेट एसके सोनी पार्षद नरेश रावत उनके नवीन नगर स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार के दौरान मेयर संजीव वालिया, सिटी मजिस्ट्रेट एसके सोनी व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

--

पोस्ट आफिस से थे सेवानिवृत

राजेंद्र सिंह बिष्ट यहां पोस्ट आफिस से सितंबर-2002 में डिप्टी पोस्ट मास्टर के पद से सेवानिवृत हुए थे। मझले बेटे कविद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पिताजी से मिले संस्कारों की बदौलत ही हम संयुक्त परिवार के रूप में रहते हैं। बड़े भाई सतेंद्र सिंह बिष्ट खतौली के कालेज में प्रवक्ता हैं जबकि वह और उनसे छोटे नरेंद्र सिंह बिष्ट प्राइवेट सर्विस में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.