विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दारुल उलूम में 27 अक्टूबर को जुटेंगे देशभर के मदरसा प्रतिनिधि, समस्याओं और शिक्षा प्रणाली पर होगा गहन मंथन

By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 25 Oct 2026 02:40 PM (IST)

दारुल उलूम देवबंद 27 अक्टूबर को देशभर के 5000 मदरसों के उलमा के सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसमें मदरसों के ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. 27 को देवबंद में मदरसा प्रतिनिधियों का सम्मेलन।

  2. 5000 मदरसों के उलमा चुनौतियों पर करेंगे चर्चा।

  3. मदरसा शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने पर जोर।

संवाद सहयोगी, जागरण. देवबंद (सहारनपुर)। विश्वप्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद से संबद्ध देशभर के पांच हजार मदरसों के उलमा 27 अक्टूबर को देवबंद में जुटेंगे। वे यहां कुल हिंद राब्ता-ए-मदारिस इस्लामिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर दारुल उलूम द्वारा तैयारियां जारी हैं।

27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन में मदरसों के समक्ष आ रही चुनौतियां, मदरसों के दस्तावेज और लेखा जोखा आदि दुरुस्त रखने समेत मदरसों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा सम्मेलन में मदरसा शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने समेत विभिन्न प्रस्तावों पर मंथन होने की संभावना है।

वहीं, इससे पूर्व 25 अक्टूबर को दारुल उलूम की मजलिस ए आमला की बैठक मेहमानखाने में होगी, जिसमें संस्था की पूर्व में हुई मजलिस ए शूरा की बैठक में लिए गए निर्णयों की गहन समीक्षा की जाएगी। 26 अक्टूबर को कुल हिंद राब्ता ए मदारिस इस्लामिया की मजलिस ए आमला का इजलास होगा, इसी में सम्मेलन के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सम्मेलन को लेकर संस्था प्रबंधन तैयारियों में लगा है। दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने देश भर से आने वाले हजारों मेहमानों के वाहनों के लिए पार्किंग और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने समेत सभी तैयारियां जल्द पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं।