Move to Jagran APP

सफाई अभियान से चमका चंद्रनगर

दैनिक जागरण के स्वच्छ सहारनपुर-स्वस्थ सहारनपुर अभियान के अंतर्गत वार्ड-48 व 55 में सफाई अभियान चलाया गया। सुबह से ही नगर निगम के कर्मचारी सफाई अभियान में जुट गए थे। नालियों की सफाई कराने के बाद कूड़े का उठान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 10:31 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 10:31 PM (IST)
सफाई अभियान से चमका चंद्रनगर
सफाई अभियान से चमका चंद्रनगर

सहारनपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण के स्वच्छ सहारनपुर-स्वस्थ सहारनपुर अभियान के अंतर्गत वार्ड-48 व 55 में सफाई अभियान चलाया गया। सुबह से ही नगर निगम के कर्मचारी सफाई अभियान में जुट गए थे। नालियों की सफाई कराने के बाद कूड़े का उठान किया गया। जगह-जगह चूने और एंटी लारवा का छिड़काव किया गया। अभियान से दोनों वार्ड के कई क्षेत्र चकाचक हो गए। छोटी-बड़ी गाड़ियों से विभिन्न क्षेत्रों को सैनिटाइज भी कराया गया।

loksabha election banner

गुरुवार को दैनिक जागरण ने नगर निगम के सहयोग से दोनों वार्ड में सफाई अभियान चलाया। मेयर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देंशन में सफाई अभियान की कमान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.कुनाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने संभाली। वार्ड-55 के चंद्रनगर में लोग सुबह-सुबह जब घर से बाहर निकले, सफाई कर्मचारी नालियों और गलियों की सफाई में जुटे थे। कर्मचारियों ने नालियों से निकले कूड़े का उठान करने के साथ ही जगह-जगह चूने और एंटी लारवा का छिड़काव किया। वार्ड की गलियों और मुख्य सड़कों की सफाई करने के बाद चूने का छिड़काव किया गया। कई स्थानों पर निगम अधिकारियों ने घर-घर दस्तक देकर लोगों से कूड़ा कलेक्शन के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया वह निगम की गाड़ी में ही कूड़ा डालते हैं। कई स्थानों पर लोगों ने सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। गलियों को सैनिटाइज भी कराया गया। वार्ड-48 आवास विकास में कर्मचारियों ने जैन कालेज रोड और पुराना आवास विकास क्षेत्र में अभियान चलाया। कर्मचारियों ने यहां सड़कों की सफाई करने के बाद जगह-जगह चूने और एंटी लारवा का छिड़काव किया गया। कई स्थानों पर सड़कों पर सुंदर रंगोलियां भी बनाई गईं। पुराना आवास विकास और जैन कालेज रोड को सैनिटाइज कराया गया। अभियान से दोनों वार्ड के कई क्षेत्र चकाचक हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.