सिलेंडर में लगी आग से मजदूर का घर जला
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से एक मजदूर के झोपड़ीनुमा घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। खाना बना रही महिला व झोंपड़ी में बैठी उसकी दो अबोध बालिकाओं ने भा
छुटमलपुर (सहारनपुर): खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से एक मजदूर के झोपड़ीनुमा घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। खाना बना रही महिला व वहां बैठी उसकी दो अबोध बालिकाओं ने भागकर जान बचाई। इस दौरान जोरदार धमाके की आवाज भी सुनाई दी। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
शनिवार को कस्बे की आर्यनगर कालोनी निवासी इरफान पुत्र यासीन की पत्नी अपने झोंपड़ीनुमा घर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने उसके घर को अपनी चपेट में ले लिया। खाना बना रही महिला व उसकी दो बालिकाओं ने भाग कर जान बचाई। इसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज भी सुनाई दी। जिसे सुनकर जमा हुए पड़ोस के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग से झोंपड़ीनुमा घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि इरफान मूल रूप से गेल्हेवाला का रहने वाला है और वर्तमान में वह आर्यनगर कालोनी में अपने प्लाट में बने झोंपड़ीनुमा घर में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा है।