सारंग संस्था ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान
कोरोना सर्विलांस टीम के सदस्य एमपी सिंह चावला का सामाजिक संस्था सारंग के पदाधिकारियों ने सम्मान किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 10:54 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 10:54 PM (IST)
सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना सर्विलांस टीम के सदस्य एमपी सिंह चावला का सामाजिक संस्था सारंग के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। सोमवार को सारंग संस्था के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एमपी सिंह चावला, वार्ड 40 के गौरव चौधरी, अमित वत्ता, सुनील जैन, अवनीश कुमार आदि को सम्मानित किया। सारंग संस्था के रमेश चंद्र छबीला ने कहा कि अपनों की मदद तो हर कोई कर देता है पर सच्चा योद्धा तो वह है जो संकट के समय में दूसरों की मदद को आगे आए। इस मौके पर रमेशचंद्र छबीला, रवि बक्शी, अरुण सूरी, राणा सिधु मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें