Move to Jagran APP

मनोज पंडित बने जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य

विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार पंडित की नियुक्ति जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम में सदस्य के रूप में न्यायिक पद पर हुई है। लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के पश्चात पूरे प्रदेश के जनपदीय उपभोक्ता फोरम के सदस्यों के रूप में कुल 83 लोगों की नियुक्ति हुई है जिनमें सहारनपुर के मनोज कुमार पंडित चौथे स्थान पर हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 11:00 PM (IST)
मनोज पंडित बने जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य
मनोज पंडित बने जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य

सहारनपुर, जेएनएन। विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार पंडित की नियुक्ति जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम में सदस्य के रूप में न्यायिक पद पर हुई है। लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के पश्चात पूरे प्रदेश के जनपदीय उपभोक्ता फोरम के सदस्यों के रूप में कुल 83 लोगों की नियुक्ति हुई है, जिनमें सहारनपुर के मनोज कुमार पंडित चौथे स्थान पर हैं।

loksabha election banner

मनोज कुमार पंडित जनपद सहारनपुर के फौजदारी के अधिवक्ता हैं तथा अखिल भारतीय संघ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महामंत्री, पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अधिवक्ता कल्याण मंच के राष्ट्रीय महामंत्री होने के साथ ही अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता शाकंभरी देवी की अनुकंपा तथा महंत सहजानंद ब्रह्मचारी के साथ अपने माता-पिता सहित सभी बड़ों के आशीर्वाद को दिया है। उनकी नियुक्ति पर सहारनपुर के प्रथम महापौर संजीव वालिया, कैराना से सांसद प्रदीप चौधरी, निवर्तमान सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक कुंवर बृजेश रावत, देवेंद्र निम, चौधरी किरत सिंह, संजय गर्ग, पूर्व विधायक सुमेर चंद्र गोयल, राजीव गुंबर, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव राजीव गुप्ता समेत अनेक अधिवक्ताओं ने नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.