Move to Jagran APP

भाजपा ने जनता का विश्वास खोया : ठाकुर

सहारनपुर : कांग्रेस के सहारनपुर लोकसभा सीट के प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 10:39 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 10:39 PM (IST)
भाजपा ने जनता का विश्वास खोया : ठाकुर
भाजपा ने जनता का विश्वास खोया : ठाकुर

सहारनपुर : कांग्रेस के सहारनपुर लोकसभा सीट के प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि देश की निगाहें अमेठी व रायबरेली सीट के बाद सहारनपुर लोकसभा सीट पर ही टिकी हैं। ऐसे में बूथ स्तर की कमियों को दूर कर मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ने की जरूरत है, तभी जीत हासिल होगी।

loksabha election banner

रविवार को अंबाला रोड स्थित पूर्व विधायक इमरान मसूद के आवास पर आयोजित कांग्रेस के सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन में ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने जनता से विश्वासघात कर लूटा है। अब ¨हदू मुस्लिम एकता को मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जीजान से जुट जाएं, क्योंकि आने वाला समय कांग्रेस का है।

मसूद ने कहा कि भाजपा के खिलाफ प्रदेश में कांग्रेस के अलावा किसी की बोलने की हिम्मत नहीं है। इसकी वजह से प्रदेश सरकार सहारनपुर में फर्जी एनकाउंटर करने का साहस नहीं जुटा सकी। विधायक नरेश सैनी व विधायक मसूद अख्तर ने कहा किकेंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ जंग का एलान करे। हिन्दुस्तान के मुसलमान अपना खून बहा देंगे तथा देश पर आंच नहीं आने देगा।

गंगोह चेयरमैन नोमान मसूद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि वालिया व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद साबरी ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को समाप्त करने की साजिश रच रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन नवीन चौधरी, हमजा मसूद, चेयरमैन विवेक कांत सिह, पूर्व राजदूत सतेंद्र कुमार, संदीप वर्मा, चौ. भीम¨सह, डा. मेघराज सैनी, हाजी बहार अहमद, सुशील चौधरी अम्बोली, बोबी कर्णवाल, चौधरी राज¨सह, अर¨वद पालीवाल, अशोक सैनी, मेवाराम नागल, चौ. रणधीर ¨सह, शीला चक्रवर्ती, चानू प्रधान, ओमपाल डोंकोवाली, राव फजलुर्रहमान, फराज मसूद, कासिफ अली, चांद कुरैशी ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशी वालिया व संचालन बिलाल सहारनपुरी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.