चुनाव की तैयारियों के लेकर की चर्चा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों क
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 08:34 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 08:34 PM (IST)
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ स्तर सम्मेलन आयोजित करने पर चर्चा की गई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश चंद जैन गुड्डू ने बूथ कमेटियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पार्टी प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व पार्टी की नीतियां जन जन पहुंच सकें। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा व महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सीता भारद्वाज, वरिष्ठ नेता अशोक गोयल, वरिष्ठ नेता डॉक्टर राशिद वफा ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक में शकील अहमद, नौशाद अहमद, बिल्लू चौधरी, ¨डपल आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें