शिक्षाविद् वरिष्ठ समाजसेवी का मा. सुरेशचंद शर्मा का निधन
मनिहारान शिक्षाविद वरिष्ठ समाजसेवी कांग्रेस नेता मास्टर सुरेश चंद शर्मा का निधन हो गया।
सहारनपुर जेएनएन। शिक्षाविद, वरिष्ठ समाजसेवी, कांग्रेस नेता मास्टर सुरेश चंद शर्मा का निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व शिक्षाविद, मास्टर सुरेश चंद्र शर्मा का मंगलवार की देर शाम निधन हो गया। वह पिछले दो माह से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। हार्ट फेल हो जाने से उनका निधन हो गया।
बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से शुरू हुई और लोगों की भारी भीड़ उनकी अंतिम यात्रा में रही श्मशान घाट पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पार्टी का ध्वज उड़ा कर सलामी दी। उनके चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र डॉ आदित्य शर्मा ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में पर कांग्रेस प्रदेश सचिव इंजीनियर सत्य संयम भुर्यन सैनी, चेयरमैन प्रतिनिधि विवेक कांत सिंह, प्रदीप चौधरी चेयरमैन, अनिल भारद्वाज, प्रधान जसवीर सिंह , संजय राठी प्रधान ,श्री चंद्र अग्रवाल, ठाकुर श्यामवीर सिंह, अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा मंत्री चौधरी मेनपाल सिंह, प्रेस क्लब के मनोज शर्मा, धर्मेश गुप्ता, सुशील शर्मा, समाचार पत्र विक्रेता सतीश सचदेवा, पूर्व चेयरमैन अनिल अग्रवाल, मास्टर प्रेमचंद शर्मा , डॉक्टर मंगेश शर्मा, व्यापारी नेता राजपाल वाटला, पंडित पवन शर्मा, मधुरेश शर्मा, राजीव अग्रवाल, रामस्वरूप शास्त्री, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।