वर्तमान परिस्थिति में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प : मोनिदर सूद
कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मोनिदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में केवल कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश को बचा सकती है। भाजपा जैसे दल केवल नफरत फैलाकर सत्ता मे आना जानते हैं परंतु सत्ता में आने और देश चलाने मे फर्क है।
सहारनपुर जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मोनिदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में केवल कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो देश को बचा सकती है। भाजपा जैसे दल केवल नफरत फैलाकर सत्ता मे आना जानते हैं, परंतु सत्ता में आने और देश चलाने मे फर्क है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मोनिदर सूद गुरुवार को गंगोह विधानसभा क्षेत्र की न्याय पंचायत सिकंदरपुर के गांव बीनपुर और न्याय पंचायत लखनौती के गांव शकरपुर में संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों की कोई चिता नहीं है। देश का अन्नदाता किसान अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले साठ दिन से भीषण ठंड मे खुले आसमान के नीचे सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। अब तक 70 किसान अपनी शहादत दे चुके हैं और प्रधानमंत्री द्वारा उनके परिवार को सांत्वना तक नहीं दी गई। एआइसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी पर आए दिन आरोप लगाती रहती है। अगर जनता की आवाज को सरकार के सामने मजबूती से कोई रख रहा है तो वह केवल कांग्रेस है।
कार्यक्रमों को जिला महासचिव मनीष त्यागी, दुष्यंत राणा, जिला सचिव फाजिल हसन, हमजा मसूद, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मे रामपाल चौधरी को बीनपुर न्याय पंचायत का अध्यक्ष व सतीश कुमार सैनी को लखनौती न्याय पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। विकासखंड मुजफ्फराबाद के गांव मुजाहिदपुर व ताजपुरा तथा सरसावा विकास खंड के गांव धलापडा मे आयोजित कार्यक्रमो मे भी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की अपील की गई। जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, व प्रेम सिंह कांबोज, सचिव ताहिर हसन, मुजफ्फराबाद ब्लाक अध्यक्ष अंकुर सैनी, सरसावा ब्लाक अध्यक्ष गालिब चौधरी, साढौली कदीम ब्लाक अध्यक्ष चौधरी हाशिम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान एहकाम अली को सरसावा विकासखंड की अलीपुरा न्याय पंचायत अध्यक्ष व मुकर्रम को रंडोल न्याय पंचायत का अध्यक्ष चुना गया।