Move to Jagran APP

बूथ की मजबूती से बनेगी कांग्रेस सरकार : सैनी

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर ही आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सकती है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:37 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:37 PM (IST)
बूथ की मजबूती से बनेगी कांग्रेस सरकार : सैनी
बूथ की मजबूती से बनेगी कांग्रेस सरकार : सैनी

सहारनपुर जेएनएन। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर ही आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सकती है। इसलिए कार्यकर्ता पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम करें। विधायक नरेश सैनी मुजफ्फराबाद विकास खंड के गांव थापुल इस्माइलपुर, जैतपुर खुर्द व रसूलपुर में कांग्रेस द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित कर रहे थे। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मोनिदर सूद वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए फूट डालो राज करो की राजनीति अपना रही है। जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली ने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रही है। एआईसीसी मेम्बर जावेद साबरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मेहरबान आलम, जिला महासचिव प्रेम काम्बोज, मुजफ्फराबाद ब्लाक अध्यक्ष अंकुर सैनी, जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी ने भी संबोधित किया। इस दौरान जितिन सैनी, लुकमान मुखिया, फरमान प्रधान, मुकर्रम ताजपुरा, दाऊद आदि सहित भारी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

बूथ समितियों की बैठक

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का ने रविवार को नगर विधानसभा के अनेक बूथों पर बूथ समितियों की बैठक ली। बूथ समितियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से उनका लक्ष्य है कि नगर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर बूथ समितियों की बैठक कर अपने बूथ के कार्यकर्ताओं से जमीनी हकीकत की जानकारी ली जाए। आज विभिन्न बूथों पर हुई बैठकों में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, विनीत कर्णवाल, पंडित दीनानाथ शर्मा, कृष्ण लाल ठक्कर, केशव मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा, बूथ अध्यक्ष राजपाल कक्कड़, विकास कर्णवाल, विजय शर्मा, राजन खुल्लर, कमल कत्याल, दीपक गर्ग, वीरेंद्र गोयल, डॉक्टर संजीव वालिया, रोहित कत्याल और समस्त वार्ड के सदस्यगण उपस्थित रहे।

जयंती पर कर्पूरी ठाकुर को याद किया

सहारनपुर : सपा के अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात चितक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों व सिद्धांतों को अपनाकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष सुहेल राणा, जिला उपाध्यक्ष चौ.अब्दुल गफूर, जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी व महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर अति पिछड़ों के सच्चे हितैषी थे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन प्रतिनिधि प्रवीन बांदूखेड़ी, जिला सचिव कुलदीप यादव राव वजाहत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.