कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही जनता: मुजबता
छुटमलपुर (सहारनपुर) : अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम उत्तराखंड के पूर्व निदेशक मो. मु
छुटमलपुर (सहारनपुर) : अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम उत्तराखंड के पूर्व निदेशक मो. मुजतबा एडवोकेट ने कहा है कि क्षेत्रीय दलों के गठबंधन से जनता तनिक भी उत्साहित नहीं है। देश की जनता आज भी कांग्रेस को ही भाजपा के विकल्प के रूप में देख रही है। शनिवार को कमालपुर रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर कांग्रेसियों की बैठक को संबोधित करते हुए मो. मुजतबा एडवोकेट ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत सहारनपुर से चुनाव लड़ते हैं तो यहां उन्हें ऐतिहासिक जीत मिलना निश्चित है। अर¨वद कांबोज, प्रधान नासिर अली, आल इंडिया जमीअतुल तेलियान के सदर हकीम मो. अकबर, मनोज चौधरी व अरशद मलिक आदि ने भी विचार रखे। मुकीम अहमद, सुबोध कुमार, सुखदेव चैहान, राव युसुफ, महबूब अली, इरफान ठेकेदार व अफजल मलिक आदि मौजूद रहे।