Move to Jagran APP

सहारनपुर केंदुकी में सांप्रदायिक संघर्ष, फायरिंग और पथराव

सहारनपुर के केंदुकी में सांप्रदायिक संघर्ष हो गया। दोनों ओर से पथराव व फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठी से हालात पर काबू पाया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 30 Jul 2017 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jul 2017 09:11 PM (IST)
सहारनपुर केंदुकी में सांप्रदायिक संघर्ष, फायरिंग और पथराव
सहारनपुर केंदुकी में सांप्रदायिक संघर्ष, फायरिंग और पथराव

सहारनपुर (जेएनएन)। रविवार को सहारनपुर के गांव केंदुकी में विवादित भूमि को लेकर सांप्रदायिक संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर पथराव व फायरिंग हुई। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर हालात पर काबू पाया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कल कोतवाली क्षेत्र के गांव केंदुकी में दलित समाज के व्यक्ति के नाम पर आवंटित पट्टे की विवादित भूमि को लेकर दोनों संप्रदाय के लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। रविवार सुबह गांव का ओमप्रकाश त्यागी मंदिर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दिलशाद ने अन्य लोगों के साथ मिलकर ओमप्रकाश को गोली मार दी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर रमेश सिंह काका की 68.32 लाख की संपत्ति सीज

इसके बाद दोनों संप्रदाय के लोगों के बीच जमकर पथराव व फायरिंग हुई। इकबाल व इरशाद छर्रे लगने से घायल हो गए। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घायल ओमप्रकाश के भाई रमेश की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान शहजाद, मुमतियाज, मेहरूद्दीन, दिलशाद और शहजाद के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे ग्राम प्रधान व दो अन्य को दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र का कहना है कि विवादित भूमि पर धार्मिकस्थल निर्माण को लेकर विवाद है। दोषियों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: यूपी में शिक्षामित्रों का अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन और पुतला दहन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.