मिल अधिकारियों, कर्मचारियों ने लिया मतदान का संकल्प
त्रिवेणी शुगर मिल प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों ने मतदान करने और मतदान को जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। े
देवबंद (सहारनपुर) : त्रिवेणी शुगर मिल प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों ने मतदान करने और मतदान को जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
मंगलवार को हुए कार्यक्रम में मिल उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने मिल अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ किसानों को भी मतदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और देश के संविधान की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव में वोट करने की अपील की। गन्ना महाप्रबंधक अनिल त्यागी व लेखा वित्त महाप्रबंधक दिनेश गर्ग ने कहा कि मताधिकार का प्रयोग न करने वाले लोगों को सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की आलोचना करने का भी अधिकार नहीं है। आरके मित्तल, डीएसएस रेड्डी, जयपाल सिंह, वीएस तोमर, विपिन त्यागी, अरुण शर्मा, कपिल शर्मा, राजीव त्यागी, चंदन सिंह, अनवर सिंह, दिनेश तिवारी, प्रमोद शाही आदि मौजूद रहे।