Move to Jagran APP

बंद करें सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग: मंडलायुक्त

फिल्म मेकिग ऑफ महात्मा दिखाई जासं सहारनपुर मंडलायुक्त संजय कुमार ने युवाओं को पर्यवारण के प्रति सचेत रहना का संदेश देते हुए सिगल यू•ा प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने एवं हर वर्ष एक पौधा लगाने का आग्रह किया। शुक्रवार को गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:13 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 11:13 PM (IST)
बंद करें सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग: मंडलायुक्त
बंद करें सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग: मंडलायुक्त

सहारनपुर जेएनएन। मंडलायुक्त संजय कुमार ने युवाओं को पर्यवारण के प्रति सचेत रहना का संदेश देते हुए सिगल यू•ा प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने एवं हर वर्ष एक पौधा लगाने का आग्रह किया।

loksabha election banner

शुक्रवार को गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में स्वच्छ भारत अभियान श्रृंखला के अंतर्गत स्पिक मैके एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में गांधीजी के जीवन पर आधारित श्याम बेनेगल की फिल्म मेकिग ऑ़फ महात्मा दिखाई गई। कार्यक्रम का मंडलायुक्त संजय कुमार, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह एवं संयुक्त शिक्षा निदेाक आरके शर्मा द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। मंडलायुक्त ने कि कहा कि श्याम बेनेगल की यह फिल्म उन्होंने कई बार देखी है और हर बार देखने कुछ अलग ही सीखने को मिलता है। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा को अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। सिगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह बंद करने के लिए प्रेरित किया। ़िफल्म के विशेष शो में 800 से अधिक अध्यापक उपस्थित थे। अध्यापक यह ़िफल्म अपने-अपने विद्यालयों में अगले दो माह में दिखाएंगे। इस अवसर पर अध्यापकों ़िफल्म उपलब्ध कराकर उसे आयोजित करने का तरीका बताया गया।

द मेकिग ऑफ द महात्मा फिल्म साउथ अफ्रीका में मोहनदास करमचंद गांधी के प्रारंभिक जीवन के बारे में है। यह फिल्म श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित 1996 की संयुक्त भारतीय- दक्षिण अफ्रीकी निर्मित फिल्म है। स्पिक मैके की समन्वयक शैफाली मल्होत्रा ने बताया कि संस्था का आयोजन सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए सचेत करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन डीपीएस स्कूल और सहारनपुर पब्लिक स्कूल ने किया। सुधीर जोशी, बबीता मलिक, जय शर्मा उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.